मुंबई महानगर पालिका द्वारा करोडो रूपये खर्च करने के बाद भी अवैध निर्माण जस के तस!

 20 May 2018  1210

मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी अवैध बांधकाम को तोड़ने के लिए करते हैं, पैसों का लेन-देन 

मुंबई, (20 मई 2018)- महाराष्ट्र सरकार जहाँ मुंबई को शांघाई बनाने का सपना साकार करने की नियोजन कर रही है, वही मुंबई महानगरपालिका मुंबई को शांघाई बनाने के सपने पर पानी फेर रहा है, ऐसा हम नहीं मुंबई महानगरपालिका की आरटीआई से पता चला है। मुंबई में अवैध इमारते एक बहुत बड़ी समस्या है। यहाँ हर साल हजारों अवैध इमारतों का निर्माण मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों के मिलीभगत से किया जाता है। मुंबई महानगरपालिका अवैध बांधकाम को रोकने के लिए हर साल करोडो रूपये खर्च करती है, लेकिन अवैध बांधकाम पर करवाई न के बराबर होती है, जिसके चलते कमला मिल कॉम्पउंड, भानु फरसान मार्ट, होटल सिटी किनारा, हुसैनी बिल्डिंग (भिन्डी बाज़ार), साईं सिद्धि बिल्डिंग (घाटकोपर) हादसे होने के कारण सैकड़ो मुंबईकरों को अपनी जान गंवानी पड़ती हैं। मुंबई महानगरपालिका ने अवैध बांधकाम को निष्कासित करने हेतु मुंबई पुलिस बंदोबस्त के लिए वर्ष २०१६ के लिए दस करोड़, दस लाख, 68 हजार ९१९ रूपये का भुगतान किया है। ऐसी जानकारी सहाय्यक अभियंता तथा सूचना अधिकारी (अति.नि.) शहर ने आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को सुचना अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध कराई है। आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने अतिक्रमण व् निष्कासन शहर कार्यालय से वर्ष २०१६-२०१७ में  अवैध बांधकाम को निष्काषित करने के लिए मुंबई पुलिस की कितने रूपये का भुगतान किया है, एवं मुंबई महानगरपालिका द्वारा कितने अवैध बांधकाम पर करवाई की गयी  है, और अवैध बांधकाम पर करवाई के पश्चात् अवैध बांधकाम करने वालो से कितना निष्कासन शुल्क वसूल किया है। इसकी जानकारी मांगी थी। इस सन्दर्भ में सूचना अधिकारी तथा सहाय्यक अभियंता, (अति.नि.) शहर ने  शकील अहमद शेख को जानकारी उपलब्ध कराईं है। जिसके अनुसार मुंबई महानगरपालिका ने अवैध बांधकाम को निष्कासित करने हेतू मुंबई पुलिस बंदोबस्त के लिए वर्ष २०१६-२०१७  के लिए  दस करोड़, दस लाख, 68 हजार ९१९ रूपये का भुगतान किया है, वही अप्रैल २०१६ से मार्च २०१७ तक मुंबई महानगरपालिका ने कुल १४२२६ अवैध बांधकाम/ईमारत को नोटिस दिया है। अप्रैल २०१६ से मार्च २०१७ तक सिर्फ १६२७ अवैध बांधकाम/ईमारत पर करवाई की गयी है, तथा अवैध बांधकाम पर करवाई के पश्चात् अवैध बांधकाम करने वालो से ८५ लाख ३२ हजार ७२६ रूपये निष्कासन शुल्क वसूल किया गया। इसके साथ ही बहुत से अवैध बांधकाम करने वालों से  सिर्फ 100 रूपये या २०० रूपये निष्कासन शुल्क लिया गया है। आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख के अन्य सूचना अधिकार अंतर्गत जानकारी के अनुसार एल विभाग मनपा कार्यालय ने सन २०१३ में कुल ५९७ अवैध बांधकाम/ईमारत को नोटिस दिया था।परंतु निष्कासन कार्रवाई सिर्फ २५० अवैध बांधकाम/ईमारत पर हुई है, तथा सन २०१४ में ५०५ अवैध बांधकाम/ईमारत को नोटिस दिया था। लेकिन निष्कासन करवाई सिर्फ १७८ अवैध बांधकाम/ईमारत पर हुई है। इस संदर्भ में आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, उप-आयुक्त अति.नि., सहाय्यक आयुक्त अति.नि. पूर्व उपनगर को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी।आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख की शिकायत के सन्दर्भ में तत्कालीन सहायक आयुक्त अति.नि. पूर्व उपनगर श्री. विजय बोले ने एल विभाग में हुए अवैध बांधकाम और उसपर हुई कार्रवाई पर अध्ययन किया, जिसमें खुलासा हुआ कि सन २०१३ में सिर्फ 42% बांधकाम पर करवाई की गई है। सन २०१४ में सिर्फ 36% अवैध बांधकाम पर करवाई की गयी है। अवैध बांधकाम पर सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है, और उसके बाद फिर से उसी अवैध बांधकाम को भूमाफिया द्वारा तैयार कर लिया जाता है। ऐसे अवैध बांधकाम के लिए बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन किया जाता है। जिसके कारण मुंबई महानगरपालिका और एल विभाग की प्रतिमा लगातार खराब हो रही हैं। सन २०१३ और २०१४ के अवैध निर्माण सम्बन्ध में भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध बृमनपा दक्षता विभाग, TAVO विभाग तथा पोलिस विभाग के आर्थिक अपराध शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से जाँच कराई जाए  फाइल क्र. 0019/6/2025/RE-ES रिपोर्ट मुंबई महानगरपालिका आयुक्त तथा उप-आयुक्त अति.नि. को भेजी गई है। लेकिन मामले पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरटीआय कार्यकर्ता  शकील अहमद शेख के अन्य सूचना अधिकार अंतर्गत जानकारी के अनुसार एल विभाग ने कई अवैध बांधकाम/ईमारत को न तोड़ते हुए फर्जी तोड़क करवाई सिर्फ कागजो पर की गयी है। दरअसल उस अवैध बांधकाम/ईमारत को तोडा ही नहीं गया आज भी वो अवैध इमारते जस की तस खड़ी है। अवैध बांधकाम/ईमारत की फर्जी तोड़क करवाई निम्नलिखित है। 

1) सरफूद्दीन बांगी चाल 

हाजी करामत अली रोड, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७० 

G+4 Storeys 

11/08/2014 

2) बुद्धू बक्शी चाल 

हाजी करामत अली रोड, बड़ी मस्जिद के पास, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७० 

G+2 Storeys

13/08/2014

3) सलीम शेख केजी एन सर्विस सेंटर (फातिमा मंजिल)

हिन्दू शमसान भूमि के पास, चुनाभट्टी, मुंबई-४०००२२

G+4 Storeys

23/01/2013

4) मिट्ठू शेठ चाल 

हाजी करामत अली रोड, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७०

G+3 Storeys

25/02/2014

5) जायका स्वीट्स फहीम आलम बेकरी हाजी करामत अली रोड, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७० 

G+3 Storeys

16/02/2013

6) सलमाबी चाल 

हाजी करामत अली रोड, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७० 

G+4 Storeys

11/02/2013

7) सल्लो चाल 

हाजी करामत अली रोड, कुरेश नगर, कुर्ला (पु), मुंबई-४०००७० 

G+4 Storeys

11/02/2013

8)के.ए. ईरानी, लोटस बेकरी 

वी एन पुरव मार्ग, चुनाभट्टी, मुंबई-४०००२२  

G+4 Storeys

13/03/2013