अँग्लो इंडियन डेसमंड नॉर्मन रॉस येट्स की विधानसभा में हुई नियुक्ति

 15 May 2018  953

► विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ 

मुंबई, (15 मई 2018)- महाराष्ट्र विधानसभा में एक नाम नियुक्त अँग्लो इंडियन की नियुक्ति विधायक के तौर पर की जाती हैं। इस परंपरा के अनुसार सरकार द्वारा राज्यपाल ने डेसमंड नॉर्मन रॉस येट्स के नाम की सिफारिश कि थी। सरकार की शिफारस के बाद राज्यपाल ने डेसमंड की नियुक्ति विधानसभा के 289 वें सदस्य के तौर पर कि। जिसके तहत डेसमंड ने मंगलवार को विधानसभा के 289 सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई।  मंगलवार को विधान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल नियुक्त डेसमंड नार्मन रॉस येट्स की शपथविधी संपन्न हुई। इस दौरान महसूल मंत्री चंद्रकांत पाटील, संसदीय कार्य मंत्री गिरीष बापट, विधायक राज पुरोहित, विधान मंडल के प्रधान सचिव डा. अनंत कलसे उपस्थित थे।