कल्याण-डोंबिवली में सड़कों के काम को प्राथमिकता दी जाए - राज्यमंत्री रवींद्र चव्हाण
04 May 2018
887
मुंबई, (04 मई 2018)- कल्याण डॊंबिवली में नागरी सुविधाओं पर जोर दिया जाए तथा सड़कों के विकास को प्राथमिकता दी जाए , ऐसी सूचना बंदरगाह , चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री रवींद्र चव्हाण ने दी।कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका में विभिन्न विकास कामों के बारे में समीक्षा करने के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर महानगर पालिका आयुक्त गोविंद बोडके, सहआयुक्त श्री. घरत, नगरसेवक, पदाधिकारी तथा अन्य संबधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।चव्हाण ने इस अवसर पर नगरसेवकों के प्रलंबित कामों के बारे में अधिकारियों को सूचित किया । रुक्मिणीबाई अस्पताल के लिए चिकित्सा सामग्री खरीदी करने , शास्त्री नगर डॊंबिवली में शव विच्छेदन केंद्र शुरू करने , कल्याण- डोंबिवली महानगर पालिका में कार्यरत वर्ग -4 के कर्मचारियों को विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ पद देने , मोहाची वाडी, नांदिवली टेकडी, डोंबिवली (पूर्व) के निवासियों को सड़क उपलब्ध करने आदि विषयों पर सविस्तार चर्चा की गई ।
महानगर पालिका के रुक्मिणी बाई व शास्त्री अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने के लिए आवश्यक निधि की व्यवस्था की जाए तथा रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए , ऐसा चव्हाण ने कहा । डॊंबिवली भाग में सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए । पार्किंग व यातायात नियोजन किया जाए । पुराना विष्णु नगर पुलिस स्टेशन की इमारत व फिश मार्केट का विस्तार करने के संदर्भ में भी उन्होंने संबंधित लोगों को सूचना दी । घनकचरा व्यवस्थापन तथा स्वच्छ भारत अभियान की मौजूदा स्थिति तथा डोंबिवली पूर्व - पश्चिम को जोड़ने वाला उड़ान पुल , घुमावदार सड़कों, स्मार्ट सिटी के बारे में उन्होंने विस्तार से समीक्षा की ।