सुहास पेडणेकर बने मुंबई विश्वविद्यालय के नए कुलगुरू

 27 Apr 2018  622

मुंबई, (27 अप्रैल 2018)- महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने रूईया कालेज के प्रीसिपल डा.सुहास पेडणेकर को मुंबई विद्यापीठ के नए कुलगुरू के पद पर नियुक्त किया है, जिसके तहत शुक्रवार 27 अप्रैल को राज्यपाल ने सुहास पेडणेकर को उनका नियुक्ति पत्र सौंप दिया। बता दें कि डा. सुहास पेडणेकर रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं, साथ ही रामनारायण रूइया कालेज के प्रीसिपल पद पर काबिज थे। डा. पेडणेकर ने 5 साल की अवधि के लिए या फिर 65 साल की उम्र, जो भी पहले हो कि शर्त पर नियुक्त किया गया हैं।