मनसे को अलविदा कह शिवसेना में आए दिलीप लांडे को मिला सुधार समिति का अध्यक्ष पद
06 Apr 2018
671
मुंबई, (6 अप्रैल 2018)- मुंबई महानगरपालिका के सुधार समिति अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें मनसे से शिवसेना में शमिल हुए दिलीप लांडे को आपसी सहमति से अध्यक्ष पद दे दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट समिति के अध्यक्ष पद का भी चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें आशिष चेंबूरकर को अध्यक्ष पद की गद्दी सौंप दी गई। गौरतलब है कि दिलीप लांडे पहले ने पहले मनसे के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन बाद में लांडे मनसे को अलविदा कहकर शिवसेना में प्रवेश कर लिया। लांडे के साथ-साथ मनसे के अन्य पांच और नगरसेवकों ने शिवसेना का दामन थाम लिया। बता दें कि अध्य़क्ष पद पर काबिज होने के बाद दिलीप लांडे ने बीएमसी के बाजारों को बेहतर बनाने की बात कहीं है।