बीजेपी महामेलावा के दिन मुंबई में भारी ट्रैफिक की समस्या
06 Apr 2018
460
--जनता ने व्यक्त की नाराजगी
मुंबई, (6 अप्रैल 2018)- बीजेपी स्थापना दिवस पर बीकेसी मैदान पर चल रहे महामेलावा कार्यक्रम के दौरान आज (शुक्रवार) सुबह से ही चेंबूर, बांद्रा, दादर और पश्चिम द्रुतगति मार्ग पर भारी ट्रैफिक की समस्या निर्माण हुई। जिसके चलते नागरिकों ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर भारी रोष व्यक्त करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की कई बसों को बांद्रा में घंटों रूका कर रखा। गौरतालब है कि बीजेपी के इस कार्यक्रम के दौरान आम मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। भारी ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को अपने तय स्थान पर पहुंचने में घंटों लग रहे है। बीकेसी महामेलावा में पहुंचने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता बसेस, गाड़ियां, कारों का सहारा ले रहे है, जिससे रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। बता दें कि इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए मुंबई, ठाणे, महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों से बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं ने बीकेसी की ओर कूच किया हैं, जिसके चलते आम मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।