गोपीनाथ मुंडे के समर्थकों ने किया हंगामा

 06 Apr 2018  412

---गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर नहीं लगाने पर जमकर हुई घोषणाबाजी

मुंबई, (6 अप्रैल 2018)- बीजेपी के स्थापना दिवस पर बीकेसी ग्राऊंड पर चल रहे महामेलावा में जगह-जगह पर बीजेपी के नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र को बढ़ाने वाले बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर नहीं लगाने पर मुंडे समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जोरदार घोषणाबाजी की। गौरतलब है कि बीकेसी मैदान पर बीजेपी का महामेलावा शुरू होने से पहले ही मुंडे समर्थकों ने घोषणाबाजी की। महामेलावा के मुख्य मंडप में दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की तस्वीर नहीं होने के कारण विरोध किया गया। लेकिन बीड की सांसद प्रीतम मुंडे ने नाराज समर्थकों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके नाराज समर्थकों अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।