प्रधानमंत्री नोकरी दो! मुंबई में कांग्रेस के संजय निरूपम के नेतृत्व में हुआ आंदोलन
12 Feb 2018
416
बीजेपी सरकार शिक्षित युवकों को नौकरी देने में हैं असमर्थ
प्रतिदिन 550 युवक हो रहे हैं बेरोजगार
मुंबई, (12 फरवरी 2018) - बीजेपी सरकार शिक्षित युवकों को नौकरी देने में असमर्थ है। फिलहाल प्रतिदिन 550 युवक बेरोजगार हो रहे है, और भविष्य में यह परिस्थिति और कठिन होती जाएगी। नरेंद्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था बर्बाद किया है। भविष्य में 65 प्रतिशत बेरोजगारी और बढ़नेवाली है, लेकिन बीजेपी सरकार इस बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में व्यस्त है। यह जुमलेबाजी बंद करो, और मंत्रालय में बैठे लोग सिर्फ झूठ बोल रहे है। इसलिए हमने आज बेरोजगार युवकों को लेकर मंत्रालय में प्रधानमंत्री नौकरी दो यह आंदोलन किया। एसा मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग शांति से आंदोलन करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने भारी पैमाने पर चाक-चौबंद करके हमें मंत्रालय के अंदर जाने नहीं दिया। इस सरकार के काल में विरोधकों को आंदोलन भी नहीं करने दिया जा रहा हैं। यह दादागिरी है, जिसका मैं निषेध करता हूं। आज हमको मंत्रालय में जाने नहीं दिया। भविष्य में जनता ही उनको मंत्रालय से बाहर निकालेगी। बीजेपी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के दौरान एक भी नया रोजगार उपलब्ध नहीं हुआ। यह कार्यक्रम पूर्णत फेल हुआ है। प्रधानमंत्री नौकरी देने की बजाय पकोड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। पकोड़ा बेचना खराब नहीं है, लेकिन इस देश में उच्च शिक्षित लाखों युवक है, क्या अब उनको पकोडा ही बेचना पड़ेगा। यह उनका और उनकी डिग्री का अपमान है। बता दें कि प्रधानमंत्री नौकरी दो आंदोलन करते हुए संजय निरूपम एवं बेरोजगार युवकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस आंदोलन में सैकड़ों बेरोजगार युवक, पूर्व विधायक चरणसिंग सप्रा, सरचिटणीस भूषण पाटील व संदेश कोंडविलकर समेत कुछ नगरसेवक सहभागी हुए थे।