15 फरवरी से हड़ताल पर जा सकते हैं बेस्ट के कर्मचारी

 12 Feb 2018  470
► 450 बसेस और कर्मचारियों को किराए पर लेने का विरोध

मुंबई, (12 फरवरी 2018)- बेस्ट समिति की सभा में 450 बसेस और कामगारों को किराए पर लेने के टेंडर को बेस्ट समिति ने सोमवार को मंजूरी दे दिया। जिसके बाद इस निर्णय का विरोध चौतरफा होने लगा। बेस्ट के संयुक्त कामगार कृति समिति के शशांक राव ने कहा कि यह निर्णय बेस्ट कर्मचारियों के हित के विरोध में है। इस कारण आगामी 15 फरवरी से बेस्ट के सारे कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। प्रशासन अपना यह निर्णय बदले, अन्यथा बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।