मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शामक डावर के स्टूडियो पर चला बीएमसी का बुलडोजर, गिराए गए अवैध निर्माण
10 Feb 2018
756
मुंबई, (9 फरवरी 2018)-बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाने के बाद बीएमसी की गाज मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शामक डावर के अवैध निर्माण पर भी गिरी है। बीएमसी ने शामक के स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि शामक डावर का यह स्टूडियो महालक्ष्मी स्टेशन के पास करीब 80 साल पुराने पुल के नीचे बना था, बीएमसी का कहना है कि उनकी तरफ से पहले नोटिस भेजा गया था।
►चेतावनी का असर नहीं
गौरतलब है कि शामक के इस स्टूडियो में 3 गाला थे। 5, 10 और 11 नंबर के इन गालाज में से बीएमसी फिलहाल सिर्फ 10 और 11 नंबर के गाला ही तोड़ पाई है। 5 नंबर के गाला पर कोर्ट के स्टे लगा देने की वजह से बीएमसी उसे नहीं तोड़ पाई। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि, हमने शामक डावर के स्टूडियो के सभी गैरकानूनी हिस्से तोड़ दिए हैं जिनमें लकड़ी के पार्टीशन, केबिन, दीवारें शामिल हैं। हमने उन्हें इसके लिए एक चेतावनी भी भेजी थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।