आत्महत्त्या रोकने के लिए मंत्रालय में लगेगा संरक्षक नेट

 09 Feb 2018  1623
मुंबई, (9 फरवरी 2018)- गुरूवार को मंत्रालय में हर्षल रावते नामक युवक ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या किया था, जिसके बाद मंत्रालय में एसी घटनाओं को रोकने के लिए मंत्रालय के पहले मंजिल पर सुरक्षा जाल (नेट) लगाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय में हो रही आत्महत्या जैसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए मुख्यालय के मुख्य इमारत की चौक में संरक्षक जाल (नेट) लागाया जाएगा। अग्नीशमन दलों के द्वारा इस तरह के नेट का इस्तेमाल किया जाता है। इस नेट के लगाए जाने के बाद भी अगर किसी ने आत्महत्या की कोशिश में कूदने की कोशिश किया, तो वह सीधे नेट पर गिरेगा, और उसकी जान बच जाएगी। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से मंत्रालय में हो रही घटनाओं के कारण चौरतफा खलबली मची हुई है। मंत्रालय राज्य का प्रशासकीय मुख्यालय है, जिसके चलते शुक्रवार को मंत्रालय में कड़ी पुलिस सुरक्षा समेत पुलिस बंदोबस्त में बढ़ोतरी की गई थी। प्रत्येक मंजिलों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया था। किसी को भी रैलिंग के पास जाने की अनुमति भी नहीं थी।