संजय निरूपम ने किया पकोड़ा आंदोलन
08 Feb 2018
427
मुंबई, (8 फरवरी 2018)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा राज्यसभा में युवाओं को पकोड़ा बेचने वाले बयान के खिलाफ गुरूवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पकोड़ा आंदोलन किया। यह आंदोलन राज्य सचिवालय तक होना था, लेकिन उससे पहले ही संजय निरुपम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आंदोलन के चलते मुंबई के मरीन ड्राइव के आसपास काफी जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने बयान दिया था कि अगर कोई भी युवा दिन भर पकोड़ा बेचकर 2000 रुपये कमा लेता है। तो इसमें बुराई क्या। इसे भी रोजगार माना जाता है। जिसे विपक्षी पार्टियों ने मुद्दा बना लिया और जगह जगह उनके विरोधियों ने स्टॉल लगाकर पकोड़ा बेचकर उनके बयान का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके तहत गुरूवार को संजय निरूपम ने भी पकोड़ा आंदोलन किया।