राज्य में लागू होगा सातवा वेतन आयोग- सीएम
08 Feb 2018
506
मुंबई, (7 फरवरी 2018)- केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी सरकारी कर्मचारियों को सातवा वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। ऐसी घोषणा महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ के 32 वें वर्धापन दिन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारी कर्मचारियों के सेवा निवृत्ती की उम्र को 58 से बढ़ाकर 60 साल करने और पांच दिनों का सप्ताह करने का निर्णय अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि सातवां वेतन आयोग मामले में बक्षी समिति का काम शुरू है। समिति ने आज ही पोर्टल शुरू किया, जिसमें अधिकारी महासंघ वेतन से संबंधित सारी जानकारी भरकर जांच करके दें, जिसके बाद वेतन आयोग के लिए आगामी आर्थिक बजट में सारी उपलब्धताएं कराई जाएगी। महासंघ की मांग के अनुसार महंगाई भत्ता फरवरी महिने से ही दी जाएगी। साथ ही बकाया राशि के बारे में संघटना से चर्चा करके जल्दी से जल्दी दे दी जाएगी। महिला अधिकारी, कर्मचारी की प्रमुख मांगों पर मैटर्निटी छुट्टी के विषय को भी जल्दी ही मंत्रिमंडल के समक्ष मान्यता के लिए रखा जाएगा।