जब मंत्री गिरीष बापट कांग्रेस-एनसीपी की बैठक में जाते हैं
07 Feb 2018
389
मुंबई, (6 फरवरी 2018)- लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने को लेकर आज (मंगलवार) को दोनों कांग्रेस के नेताओं की बैठक शुरू होते हुए अचानक बैठक में राज्य के अन्न व नागरिक सप्लाई मंत्री गिरीष बापट पहुंच जाते हैं, यह देखकर दोनों कांग्रेस के नेता अचभित रह जाते है, लेकिन मंत्री बापट के आने का कारण जानकर सारे नेताओं को हंसी आ गई। गौरतलब है कि कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की महत्तवपूर्ण बैठक में आज विधानसभा के विरोधी पक्षनेता राधाकृष्ण विखे-पाटील के निवासस्थान पर हुई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, अजित पवार, धनंजय मुंडे, माणिकराव ठाकरे, जयंत पाटील, जितेंद्र आव्हाड आदि नेता उपस्थित थे। इस बैठक में बीजेपी सरकार के विरोध में लड़ने की चर्चा शुरू होते ही मंत्री गिरीष बापट के पहुंचने की जानकारी मिलते ही दोनों कांग्रेसी नेताओं ने आपस में खुसफुसाना शुरू कर दिया कि मंत्री महोदय के यहां आने का क्या प्रयोजन हैं, तभी बापट ने अंदर प्रवेश करके सबको नमस्कार करते हुए बोला कि अपने सुपुत्र के शादी का निमंत्रण देने के लिए आया हूं। दोनों कांग्रेस के नेता एक ही जगह पर मौजूद हैं। इसलिए सोचा सबको एक साथ लग्नपत्रिका दी जा सकेगी। मंत्री बापट के इस व्यक्तव पर सभी एक साथ हंसने लगे।