मुंबई के गोरेगांव में हुआ हादसा, जलकर खाक हुआ गोदाम
07 Feb 2018
469
मुंबई, (7 फरवरी 2018)- बुधवार सुबह मुंबई के गोरेगांव इलाके में आग लगने से 2 गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए है। आग गोरेगांव के इटालियन इंडस्ट्रियल एस्टेट के गोदाम में लगी है। इस आग में जीवहानि की खबर नही है, लेकिन बताया जा गोदाम में काफी नुकसान हुआ है। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक आग पर अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया का सका है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटा हुआ है। जिस समय ये हादसा हुआ था उस समय गोदाम 15 लोग फंसे हुए थे। जिन्हें समय रहते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आग इतनी भीषण लगी है कि उसकी लपटे कुछ दूर तक नजर आ रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है।