दिवाकर रावते से उस्मानाबाद के पालकमंत्री का पद छीना गया

 05 Feb 2018  1175
मुंबई, (5 फरवरी 2018)-शिवसेना के मराठवाडा स्थित नेता व राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते से उस्मानाबाद के पालकमंत्री का पद छीन लिया गया, और उनका पद विद्यमान राज्यमंत्री अर्जुन खोतकर को सौंप दिया गया। एसा बदलाव शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की सूचना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। कुछ दिनों पहले सांसद चंद्रकांत खेरे के विरोध में रहनेवाले पर्यावरण मंत्री रामदास कदम से उनका औरंगाबाद के पालकमंत्री का पद छीन लिया गया था। उसके बाद कदम को नांदेड का पालकमंत्री का पद दे दिया गया था। जिसके कारण नांदेड के पालकमंत्री अर्जुन खोतकर का पालकमंत्री पद चला गया था। हालांकि अब खोतकर को उस्मानाबाद के पालकमंत्री का पद सौंप दिया गया हैं।