पेश हुआ बीएमसी का साल 2018-19 का एजुकेशन बजट
02 Feb 2018
484
मुंबई, (2 फरवरी 2018)- बीएमसी ने इस साल २०१८-१९ का एज्यूकेशन बजट;2569. 35 करोड़ रूपये का पेश किया। जिसमें बीएमसी स्कूल के छात्रों को मुफ्त बस पास देने के लिए ६५ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसमें प्राईमरी स्कूल के छात्रों के लिए ५० करोड़, जबकि माध्यमिक स्कूल के छात्रों के लिए १५ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। ८ वीं, नौवीं और दसवी के छात्रों को दिए गए टैब के मेमोरी कार्ड में उनका पूरा स्टडी मटेरीयल ड़ालकर दिया जाएगा, जिसके लिए १८ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। बीएमसी स्कूलों की मरम्मत एवं नया स्वरूप देने के लिए बजट में २७७.६७ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। बीएमसी के १३०० स्कूलों को डिजीटल क्लासरूम बनाने के लिए लगभग ३८ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
बीएमसी स्कूल के छात्रों को मुफ्त में पीटी ( क्रीडा गणवेश) दिया जाएगा। इस साल के बजट में ३९६ बालवाड़ी खोलने का प्रस्ताव पेश किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए १.२० करोड़ रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है। बीएमसी स्कूल के छात्रों को स्कूल खुलने से पहले पढ़ाई और स्कूल से संबंधित सारी वस्तुएं वितरीत की जाएगी, जिसके लिए लगभग १२४ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
बीएमसी के ३८१ स्कूलों में ४,०६४ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसके लिए ५ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। बीएमसी स्कूल के छात्रों को पूरक पोषण आहार के तौर पर सूखा मेवा या पौष्टिक खाद्यपदार्थ देने का प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसके लिए प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए २५ करोड़ और माध्यमिक स्कूल के छात्रों के लिए २.३८ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।३४५ स्कूलों में ३८१ सैनेटरी नैपकीन वैंडिग मशीन लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसके लिए बजट में ढाई करोड़ रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है। बीएमसी स्कूल के बच्चों को फुटबाल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बंद पड़े 35 स्कूलों को शुरू करके प्राईवेट तौर पर चलाने कि लिए संस्थाओं को दी जाएगी।