उपनगरीय रेल और मेट्रो के कोच का निर्माण अब लातूर में होगा
31 Jan 2018
409
मुंबई, (31 जनवरी 2018)- मुंबई के उपनगरीय रेलगाड़ियों और मैट्रो के कोच का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर जिले में होगा। कोच निर्माण कारखाना लगाने की जानकारी आज रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के साथ हुई मुलाकात के दौरान दी। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए गोयल का आभार व्यक्त किया।
रेलमंत्री गोयल ने बुधवार को सह्याद्रि राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर हुई बातचीत के दौरान इस निर्णय की जानकारी रेलमंत्री ने दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से मराठवाड़ा में आर्थिक – औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के बड़े अवसर पैदा होेंगे। इस परियोजना के लिए लगातार कोशिश करने वाले लातूर के पालक मंत्री संभाजीराव पाटील–निलंगेकर का फड़णवीस ने अभिनंदन किया।