अब राज्य सरकार 5 रुपये में बांटेगी सेनेटरी पैड, महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लागू हो जाएगी योजना

 31 Jan 2018  414

► प्रचार के लिए एक करोड़ रूपये का होगा आबंटन
► पैडमेन फिल्म की तर्ज पर हुआ फैसला 

मुंबई, (31 जनवरी 2018)- महाराष्ट्र सरकार अब पूरे राज्य में चार से पांच गुना कम कीमत पर सेनेटरी पैड बनाकर बेचेगी। एेसा फैसला अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पैड मैन’ की तर्ज पर लिया गया है। यह योजना महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लागू हो जाएगी। सेनेटरी पैड मुहैया कराने के लिए सरकार एक ऐप भी तैयार करा रही है, ताकि महिलाओं को जब भी सैनिटरी नैपकिन चाहिए, वे अपना नाम रजिस्टर्ड कर मंगा सकें। इस योजना को मंत्रिमंडल में मंजूरी दे दी गई है और यह योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से लागू की जाएगी। लोगों तक इस नए कार्यक्रम के प्रचार के लिए सरकार ने 1 करोड़ रुपए का आबंटन किया है।
 
► बचत समूहों और स्कूलों में होंगे उपलब्ध
 
महाराष्ट्र की महिला एंव बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे की मानें तो सरकार का, स्वच्छता अभियान का मिशन बिना इस व्यवस्था के पूर्ण नहीं हो सकता। सरकार का हर लड़की के लिए सस्ता और अच्छा सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार ने इस नए ब्रांड को अस्मिता के तहत बेचने का फैसला लिया है, जिसकी कीमत 5 रुपए होगी और सभी बचत समूहों और जिला परिषद स्कूलों में ये आसानी से उपलब्ध होगा।