पालघर के सांसद चिंतामण वनगा की हार्ट अटैक से मृत्यु
30 Jan 2018
370
नई दिल्ली, (30 जनवरी 2018 )- ठाणे जिले के पालघर से भाजपा सांसद चिंतामण वनगा का मंगलवार को सुबह दिल का दौरा से दिल्ली में निधन हो गया।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 67 वर्षीय सांसद चिंतामण वनगा को रात में सीने में दर्द होने के कारण राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। बता दें कि 1996 में चिंतामण वनगा पहली बार संसद के सदस्य बने थे।
चिंतामन वनगा भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे महाराष्ट्र के पालघर से निर्वाचित हुए थे।