*नायर अस्पताल एमआरआई मशीन में मौत*

 29 Jan 2018  427
 
*बीएमसी अस्पतालों के खाली पद तत्काल भरने और परिजनों को ज्यादा सहायता की मांग*
 
मुंबई,( 29 जनवरी 2018)- नायर अस्पताल में एमआरआई मशीन में हुई युवक की मौत के परिजनों को न्याय दिलाने एवं अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा आज महानगरपालिका आज महानगर पालिका पहुंचे। महानगरपालिका आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर विधायक लोढ़ा ने मुंबई के सभी महानगरपालिका अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरने एवं लापरवाही करनेवालों की जवाबदेही तय करने के लिए सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त आइए कुंदन से मृतक राजेश मारू के परिजनों की मुलाकात भी करवाई एवं तत्काल विशेष राहत देने की मांग की।  
 
मृतक के परिजनों के साथ नायर अस्पताल में धरना देकर मुख्यमंत्री से पांच लाख रुपए  की सहायता राशि दिलाने के बाद आज विधायक लोढ़ा ने आज महानगरपालिका से मृतक के परिजनों को महानगरपालिका की ओर से अतिरिक्त सहायता देने की भी मांग की। उन्होंने महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती कुंदन से कहा कि राजेश मारू की मौत के बाद अब उसके परिवार में और कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं है। इसलिए जरूरी है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, जिससे परिजनों को न्याय मिल सके। विधायक लोढ़ा ने महानगरपालिका से मांग की कि मृतक के परिजन बहुत गरीब होने के कारण उनकी आर्थिक सहायता के लिए महानगरपालिका आर्थिक सहायता करें। उन्होंने अस्पताल में हुई मौत का सबसे बड़ा कारण लापरवाही एवं स्टाफ की कमी होना बताया। विधायक लोढ़ा ने इस मामले में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त से मांग की कि मुंबई के सभी मनपा अस्पतालों में रिक्त पदों की भर्ती करने के साथ ही उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाए।