मुंबई,(28 जनवरी 2018 )- प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 की पहली मन की बात, जो कि गणतंत्र दिवस विशेष पर विशेषकर महिला सशक्तिकरण पर थी उसमें मध्य रेल का ऑल-वुमेन स्टाफ माटुंगा स्टेशन और प्रथम यात्री ट्रेन ड्राइवर सुरेखा यादव का जिक्र किया।यह मध्य रेल ही नहीं वल्कि भारतीय रेल के लिए बड़े ही गौरव की बात है। प्रधान मंत्री ने कहा कि "महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, जो नेताओं के रूप में उभर रही हैं। आज कई क्षेत्र हैं जहां हमारी नारी शक्ति मील के पत्थर स्थापित करते हुए एक अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले भारत के राष्ट्रपति उन महिलाओं से मिले जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है। मध्य रेलवे की सुरेखा यादव, भारत में पहली यात्री ट्रेन ड्राइवर भी उनमें से एक है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्य रेलवे पर माटुंगा रेलवे स्टेशन एक महिला द्वारा संचालित स्टेशन है जहां सभी प्रमुख अधिकारी महिलाएं हैं। यह सराहनीय है सभी विभागों में यह वाणिज्यि, आरपीएफ, टिकट जांच, उदघोषणा, प्वाइंटपर्सन इत्यादि। मध्य रेलवे के मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन में 40 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं।