महाराष्ट्र में जोर-शोर से हो रहा धर्म परिवर्तन- आरटीआई से हुआ खुलासा
24 Jan 2018
348
कई मुसलमानों ने चुना विभिन्न धर्मों का विकल्प
मुंबई, (24 जनवरी 2018)- महाराष्ट्र में नाम और जन्मतिथि के साथ धर्म बदलने के मामलों में वृद्धि हुई हैं। महाराष्ट्र में मुस्लिम धर्म को त्याग कर 87 प्रतिशत लोगों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। 69 प्रतिशत लोगों ने हिंदू धर्म का त्याग करते हुए विभिन्न धर्मों का विकल्प का चयन किया है, जिसमें हिंदू से मुस्लिम बनने वालों का प्रतिशत 57 है। विदित हो कि यह जानकारी एक आरटीआई से उजागर हुई है। महाराष्ट्र सरकार की सरकारी प्रेस, लेखन साम्रगी और प्रकाशन निदेशालय से आरटीआई के जरिए धर्म परिवर्तन की जानकारी मांगी गई थी। इस विभाग ने आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली को 10 जून 2014 से 16 जनवरी 2018 इस दौरान जनता ने किए धर्म परिवर्तन की जानकारी दी हैं। कुल 1687 लोगों ने अपनी सहूलियत से धर्म परिवर्तन किया है। विदित हो कि महाराष्ट्र में ये आंकड़े अधिकृत हैं, जिन्हें सरकारी कामकाज हो या अन्य कार्यों ने धर्म परिवर्तन का सबूत देने की आवश्यकता होती हैं, वहीं सरकारी गैजेट में इसका पंजीकरण करते हैं।
---सबसे अधिक 664 लोगों ने मुस्लिम धर्म स्वीकारा
धर्म स्तर पर बात करते हैं तो कुल 1687 में से 1166 हिंदुओं ने अपना धर्म बदला हैं। सबसे अधिक 664 लोगों ने मुस्लिम धर्म का स्वीकार किया हैं। उसके बाद 258 लोग बुद्धिस्ट बने हैं। 138 ईसाई, 88 जैन, 11 शीख और 1 नव बुद्धिस्ट बना हैं। हिन्दू से मुस्लिम बनने का प्रतिशत 61 हैं। वहीं मुस्लिम से हिंदू बनने का प्रतिशत 87 हैं। कुल 263 में से 228 लोग हिंदू बन चुके हैं। वहीं 12 बुद्धिस्ट, 21 ईसाई और 2 जैन बना हैं। अन्य धर्मोंे में भी परिवर्तन हुआ हैं। 165 इसाईओं ने धर्म बदला हैं। सबसे अधिक 100 लोग हिंदू बन गए हैं। 11 बुद्धिस्ट, 5 जैन, 47 मुस्लिम और 2 जैन बन गए हैं। 53 बुद्धिस्ट में से 17 हिंदू, 14 ईसाई, 1 जैन और 21 मुस्लिम बन चुके हैं। 16 शीख में से 2 ईसाई, 2 जैन और 14 मुस्लिम बन गए हैं। 9 जैन में से 2 हिंदू, 2 ईसाई, 4 मुस्लिम और 1 शीख बन गया हैं। वहीं 11 अन्य में से 6 हिंदू, 2 बुद्धिस्ट, 1 जैन, 1 मुस्लिम और 1 शीख बन चुके हैं। नव बुद्धिस्ट 4 थे, जिन्होंने हिंदू धर्म को अपनाते हुए शत प्रतिशत धर्म बदला है।