मुंबई,( 23 जनवरी 2018)- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्विटजरलैंड के शहर दावोस में कहा है कि दुनिया में चौथे औद्योगिक क्रांति के लिए बनाए गए विश्व आर्थिक मंच यानी वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) केंद्र का विस्तार मुंबई में करने का फसैला लिया गया है।
दावोस में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम-2018 में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस तीन दिन के स्वट्जरलैंड दौरे पर हैं। वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के खाद्य सुरक्षा संबंधी विभाग के प्रमुख श्री सीन डी क्लिन ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की। राज्य में किसानों के लए वैल्यूचेन, कृषि के लिए तकनीकी जानकारी का अधिक से अदिक उपयोग, नए अनुसंधानों का प्रयोग और स्वस्थ भोजन की आवश्यकता जैसे अनेक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के मुंबई केंद्र से तकनीकी ज्ञान और दूसरी सूचनाओं के आदान प्दान में आसानी हो जाएगी और तकनीती सूचना पर आदारित प्रस्तावों और नीतियों पर अमल आसान हो जाएगा। इस केंद्र के जरिए रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स, खेती के लिए ड्रोन जैसी तकनीक को बढ़ावा दिया जा सकेंगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री क्लिन के साथ हुई चर्चा के अनुसार सार्वजनिक-निजी भागिदारी की मदद से वैल्यूचेन को बढ़ावा देने से राज्य के 25 लाख किसानों की भागीदारी हो जाएगी। इसके अलावा दोनों के बीच कृषि क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल करने, बैंकों के साथ व्यापक भागीदारी, प्रत्यक्ष फसल प्रणाली पर आधारित वित्त प्रबंधन और सही बीमा सुविधा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बातचीत में ही खाद्य सुरक्षा,टिकाऊ पर्यावरण और वित्तीय अवसर के जरिए खेतों से अधिक से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए उपयोगी रही।
इस बीच रिलायंस उद्योग समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने दावोस में मैग्नेटिक महाराष्ट्र सेंटर में जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। गांवों को डिजिटली कनेक्ट करने की व्यापक योजना और इंडस्ट्री 4.0 अर्थात चौथे औद्योगिक क्रांति जैसे मुद्दे समेत कई विषयों पर बातचीत हुई। इसके अलावा एसिड अटैक की पीड़ितों की मदद और पुनर्वास के लिए मीर फाऊंडेशन के माध्यम से काम कर रहे अभिनेता शाहरुख खान को वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम का क्रिस्टल अवॉर्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।