साल 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी शिवसेना

 23 Jan 2018  396
 
मुंबई, (23 जनवरी 2018)- शिवसेना ने 2019  में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे का ऐलान कर दिया। शिवसेना की हुई एक अहम बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। शिवसेना ने कहा, ‘उसने गठबंधन बनाए रखने के लिए हमेशा ही समझौता किया, लेकिन बीजेपी ने शिवसेना को नीचा दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इसके अलावा भी राज्य समेत केंद्र भी बीजेपी का रवैया शिवसेना के प्रति कुछ ठीक नहीं लग रहा है। शिवसेना अब गरिमा के साथ चल सकेगी।’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अब वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।