यातायात पुलिस को है 27 करोड़ वापस आने की प्रतीक्षा

 18 Jan 2018  775
 
मुंबई, (15 जनवरी 2018)- मुंबई यातायात पुलिस विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक/मालिक के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने हेतू आईटी तकनीक का प्रयोग कर दंड वसूलने के लिए ई-चलान प्रणाली शुरू किया। लेकिन पिछले साल काटे हुए ई-चलान के 52 करोड़ में से आज भी २७ करोड़ आने की प्रतीक्षा यातायात पुलिस कर रही है, ऐसी जानकारी आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को बृहन्मुंबई यातायात पुलिस विभाग ने दी है।  
 
आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने बृहन्मुंबई यातायात पुलिस विभाग को 1 जनवरी  2017  से ई-चलान प्रणाली द्वारा किए गए ई-चलान और दंड राशि वसूलने के लिए क्या-क्या व्यवस्था है, कि जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगना था। जिसके अनुसार सूचना अधिकारी तथा सहायक पुलिस आयुक्त(नियोजन), बृहन्मुंबई यातायात पुलिस मुख्यालय ने शकील अहमद शेख को जानकारी उपलब्ध कराया, जिसके अनुसार 1 जनवरी  2017  से 20 दिसंबर 2017 तक ई-चलान प्रणाली द्वारा कुल 19,52,296  ई-चलान के द्वारा 51,20.86,550/- रुपये का काटा है।परंतु 51,20.86,550/- रूपये में से सिर्फ 23,98,84,400/- रूपये वसूली गई है, आज भी 27,22,02,150/- आना बाकी है। जिसमे से उप-आयुक्त शहर (यातायात) परिमंडल की हद्द में 5,75,639 ई-चलान द्वारा  कुल  14,24,82,700/- रूपये में से सिर्फ  6,07,66,600/- रूपये की वसूली बाकी है, तथा उप-आयुक्त, परिमंडल पश्चिम की हद्द में 7,29,374 ई-चलान द्वारा  कुल  19,76,53,500/- रूपये में से  सिर्फ  9,92,12,300/- रूपये की वसूली बाकी है। उसी प्रकार उप-आयुक्त, परिमंडल पूर्व की हद्द में 6,47,283 ई-चलान द्वारा  कुल  17,19,50.350/- रूपये में से  सिर्फ  7,99,05,500/- रूपये की वसूली बाकी है, और बची हुई दंड राशि वसूल करने लिए बृहन्मुंबई यातायात पुलिस विभाग इस प्रकार कार्यवाही करती है। १) बृहन्मुंबई यातायात विभाग की तरफ से समय समय पर “इम्पैक्ट” कार्यवाही करके वाहन चालक/मालिक के पास से शेष राशि वसूला जाता है. २) वाहन चालक/मालिक को उनके मोबाईल पर एसएमएस के द्वारा चलान के संबंध में सूचना दी जाती है। ३) MTP App पर  चलान की सूचना दी जाती है। ४) mumbaipolice.in.net इस  साईट पर चलान से संबंधित सूचना उपलब्ध है। 
 
आरटीआय कार्यकर्ता शकील अहमद शेख के अनुसार जब ऊपर दी हुई वसूली प्रक्रिया के द्वारा शेष राशि प्राप्त करना संभव नहीं है, तो अब तक बृहन्मुंबई यातायात विभाग ने कोई अन्य ठोस कार्यवाही या प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई?इस संदर्भमें शकील अहमद शेख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बृहन्मुंबई पोलीस सह-आयुक्त, (यातायात) को पत्र लिखकर बची हुई राशि को वसूल करने के लिए कोई ठोस प्रणाली की व्यवस्था करने की मांग की है।