मुंबई, (17 जनवरी 2018)- राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम द्वारा औरंगाबाद के सांसद चंद्रकांत खैरे पर किया हुआ व्यक्तव्य भारी पड़ गया हैं। इस कारण कदम की औरंगाबाद के पालकमंत्री पद से कदम को हटाया गया है, और उनकी जगह पर सार्वजनिक आरोग्य मंत्री डा. दीपक सावंत की औरंगाबाद जिले के पालकमंत्री पद पर नियुक्ति की गई है। शिवसेना के औरंगाबाद के सांसद चंद्रकांत खैरे और राज्य के पालकमंत्री रामदास कदम के बीच पहले से ही थोड़ा मतभेद था, लेकिन कदम की औरंगाबाद जिले के पालकमंत्री पद पर नियुक्ति होने के बाद कदम और खैरे के बीच विवाद बढ़ने लगा। इस कारण शिवसेना पक्ष प्रमुख उध्दव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा करके रामदास कदम से औरंगाबाद के पालकमंत्री का पद छीन लिया, और कदम की जगह पर भंडारा जिले के पालकमंत्री दीपक सावंत को औरंगाबाद जिले का पालकमंत्री पद सौंप दिया, तो वहीं कदम की नियुक्ति नांदेड जिले के पालकमंत्री पद पर कर दी गई हैं, जबकि साथ नांदेड के पालकमंत्री एवं राज्यमंत्री अर्जुन खोतकर को पालकमंत्री पद से दूर कर दिया गया, तो वहीं सहकार राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील को परभणी जिले के पालकमंत्री पर कायम रखा गया हैं।