मुंबई, (15 जनवरी 2018)- बीएमसी ने नगरसेवकों को हाईटेक करने के लिए बीएमसी द्वारा मोबाईल लैपटाप दिया जाता है। फरवरी 2017 में बीएमसी का चुनाव संपन्न हुआ। एस साल बीत जाने के बाद भी अब तक नगरसेवकों को बीएमसी द्वारा मोबाईल और लैपटाप नहीं बांटा गया। जिसके चलते नगरसेवकों को अपने निजी मोबाईल द्वारा नागरिकों से संपर्क करना पड़ रहा हैं। लेकिन तकरीबन एक साल बाद नगरसेवकों को मोबाईल मिलने का रास्ता साफ हो गया हैं। एसा प्रस्ताव गटनेताओं की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नगरसेवकों को मोबाईल बांटा जाएगा। बीएमसी में चुनकर आनेवाले 227 नगरसेवक और 5 नामनिर्देशित नगरसेवक है। नागरी कामों के लिए अधिकारियों से संपर्क साधा जा सकें, जिसके लिए साल 2012 से साल 2017 में नगरसेवकों को बीएमसी द्वारा प्रति नगरसेवक 10 हजार 500 रूपये की कींमत वाला मोबाईल दिया गया था। अब साल 2017 के चुनाव में चुनकर आने वाले 232 नगरसेवकों को मोबाईल दिया जाएगा, जिसकी खरीदी के लिए बीएमसी द्वारा साल 2017-18 के आर्थिक बजट में 34 लाख 61 हजार रूपये की उपलब्धतता कराई गई है। बता दें कि बीएमसी द्वारा नगरसेवकों को मोबाईल के साथ-साथ हर महीने 1100 रूपये मोबाईल बिल भी दिया जाएगा। साथ ही सभागृह नेता, विपक्ष नेता, विभिन्न समितियों के अध्यक्षों को हर महीने तीन हजार रूपये मोबाईल बिल के तौर पर दिया जाएगा।