29 दिसंबर को मुंबई के पब अग्निकांड के मुख्य आरोपी और पब के मालिक सांघवी धर दबोचा गया…

 11 Jan 2018  353


 
मुंबई, 11 जनवरी 18

29 दिसंबर को मुंबई के पब अग्निकांड के मुख्य आरोपी और पब के मालिक सांघवी ब्रदर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हादसे के बाद से ही फरार थे। पुलिस ने ‘1 एबव’ पब के मालिक कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस पब के मालिक सांघवी बंधु और अभिजीत मंकार को कथित रूप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

अभिजीत मंकार पर 1 लाख का ईनाम

इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं अभिजीत मंकार अब भी फरार चल रहा है। अभिजीत के अलावा मोजो रेस्त्रां के मालिक युग तुली भी फरार हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। विदित हो कि कमला हाउस के ‘1 एबव’ और उससे सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में 29 दिसंबर को भयंकर आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी।