मुख्यमंत्री की उपस्थिती में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संबंध में तीन सामंजस्य करार

 08 Jan 2018  398

 

मुंबईदि. 8 : नवी मुंबई हवाईअड्डे के काम को गति देने के लिए आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिती में  सिडको व मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट प्रा. लिमिटेड के नवी मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट के साथ तीन महत्त्वपूर्ण करार किए गए। नवी मुंबई हवाईअड्डे के काम को गति देने का निर्देश मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने इस अवसर पर दिया।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के लिए बतौर भागीदार कंपनी  मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट प्रा. लि. का चयन किया गया है। इस कंपनी के साथ मिलकर सिडको एवं अन्य भागीदार कंपनियां नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रा. लिमिटेड कंपनी की (एसपीवी) स्थापना की गई है। इस कंपनी के साथ आज तीन करार किए गए। इस अवसर पर सिडको की ओर से प्रबंध निदेशक भूषण गगराणी एवं नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा कंपनी की तरफ से जीवीके कंपनी के प्रमुख जीवीके रेड्डी ने करारपत्र पर हस्ताक्षर किया। सिडको के सह प्रबंध निदेशक प्राजक्ता लवंगारेमुख्य सर्तकता अधिकारी विनय कोरगावकरजीवीके के संजय रेड्डीमुंबई हवाईअड्डा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव जैन आदि मौजूद थे।

            नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल गई हैं। हवाईअड्डे के मुख्य क्षेत्र के भू विकास काम की शुरूआत हो गई है। इस हवाईअड्डे से सालाना तकरीबन एक करोड़ यात्री क्षमता और 0.26 दसलाख टन मालढुलाई की क्षमता निर्माण होगी। इसके पहले चरण का काम दिसंबर 2019 तक पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई।