हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की मंत्रालय में मुलाकात
08 Jan 2018
413
राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुंबई, दि. 8 : अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ( यूनाइटेड स्टेट) हार्वर्ड केनेडी स्कूल और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों ने आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मंत्रालय में मुलाकात की । इस अवसर पर राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर मुख्यमंत्री ने दिये ।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य में चल रहीं विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय के वार रूम में राज्य के विकास के बारे में महत्वपूर्ण बैठकें लेकर उनमें लिये गए महत्वपूर्ण निर्णयों को राज्यभर में लागू किया जाता है । ये सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से किये जाते हैं । महाराष्ट्र अन्य राज्यों की अपेक्षा किस प्रकार अलग है ? विद्यार्थियों के इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने राज्य की अच्छी कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी । पिछले तीन वर्षों में अन्य राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र में अपराधों में कमी हुई है । साथ ही दर्ज अपराधों को हल करने में भी वृद्धि हुई है । समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता है । राज्य सरकार ने इस काम के लिए " आपले सरकार " इस वेबपोर्टल को शुरू किया है । नागरिकों को ऑनलाइन शिकायें दर्ज करने की सुविधा है । जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से राज्य में जल का स्तर बढ़ गया है ।
कृषि संबंधी प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे अधिक जोर कृषि और शिक्षा क्षेत्र पर है । सरकार कृषि उत्पादन को गारंटी मूल्य देने के लिए कृतसंकल्पित है । मुंबई में सबसे बड़ा हवाई अड्डा होने से यातायात सहज रूप से होता है । राज्य के अनेक जिलों में हवाई अड्डे शीघ्र ही कार्यरत होंगे । राज्य में निवेश के लिए बहुत अच्छा वातावरण है । मुंबई , पुणे तथा नागपुर में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है । पाँच हजार कि मी के राष्ट्रीय महामार्ग का काम प्रगति पर है । इसके अलावा "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस " में मुंबई द्वारा शुरू किये गए कामों का बड़ा हिस्सा है ।
राज्य में शिक्षा पद्धति में बदलाव किया जा रहा है । प्राथमिक स्तर पर तीन ग्रेड किये गए हैं । यह व्यवस्था 50 हजार विद्यालयों में शुरू है । शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों का कौशल्य बढाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है । विद्यार्थियों में 12 देशों के प्रतिनिधियों का समावेश था । वे राजनीतिक , व्यावसायिक तथा सांस्कृतिक घटनाक्रम का अध्ययन करने भारत आये हैं । उन्होंने मुंबई में हो रहे कामों को देखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की इच्छा प्रकट की थी । मुख्यमंत्री फडणवीस ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया । इस अवसर पर मुख्य सचिव स्मित मल्लिक उपस्थित थे ।