मुंबई में पूर्व पार्षद और शिवसेना नेता अशोक सावंत की देर रात दर्दनाक हत्या,
08 Jan 2018
345
अस्पताल में तोड़ा दम…
मुंबई, 08 जनवरी 2018
मायानगरी मुंबई के कांदीवली में शिवसेना नेता अशोक सांवत की हत्या कर दी गई। पूर्व कॉर्पोरेटर अशोक सांवत पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सावंत पर हमला बीती रात हुआ। समता नगर से दो बार के रविवार देर रात अपने दोस्त मिलकर घर लौट रहे थे। रात करीब 10.55 बजे जो वो अपने घर से महज 200 मीटर दूरी पर थे, तब अचानक वहां बाइक सवाल दो अज्ञात बदमाश आए और सावंत पर हमला कर दिया। हमलावारों ने धारदार हथियार से अशोक सावंत पर कई वार किए। हमले की खबर मिलते ही वहां हंगामा मच गया, जिसके बाद सावंत को करीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
IPC की धारा 302
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश कर फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल इक_ा किए। साथ ही समता नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।