कमला मिल आग दुर्घटना में बीएमसी के पांच अधिकारी हुए निलंबित

 29 Dec 2017  507

मुंबई, 29/12/17


मध्य मुंबई स्थित एक पब में गुरुवार की देर रात आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत के मामले में बीएमसी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में बीएमसी के पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। बीएमसी कमिश्नर अजोय मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने  उन्हें पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है। साथ ही लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई का भी निर्देश दिया हैं, जिसके तहत बीएमसी ने जी दक्षिण विभाग के इमारत व कारखाना विभाग के पदनिर्देशित अधिकारी मधुकर शेलार, दुय्यम अभियंता दिनेश महाले, कनिष्ठ अभियंता धनराज शिंदे, वैद्कीय आरोग्य अधिकारी सतिश बडगिरे और सहायक विभागीय अग्निशमन अधिकारी एस.एस. शिदें को निलंबित कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर कुर्ला मामले में सहायक आयुक्त प्रशांत सपकाले को तबादला कर दिया गया हैं।

---- लापरवाही और नियमों का उल्लंघन
इस दुर्घटना में पुलिस ने लापरवाही की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, पब में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था और नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने के कारण आपात निकास द्वार बाधित हो गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग में झुलसे लोगों की मदद करने की बजाए पब का प्रबंधक और अन्य कर्मचारी मौके से भाग गए। पब मालिकों
 ने किसी सुरक्षा मानक का पालन नहीं किया था। आग की स्थिति में ग्राहकों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के मुताबिक, दक्षिण मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में स्थित पॉश कमला ट्रेड हाउस में रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में देर रात 12.30 बजे आग लगने की खबर मिली। आग तेजी से फैली और पास में स्थित एक अन्य पब और रेस्तरां को अपनी चपेट में ले लिया। यह सभी कमला मिल परिसर में स्थित हैं। पीड़ितों में खुशबू मेहता नामक महिला भी शामिल है जोकि दोस्तों के साथ रेस्तरां में अपना 28वां जन्मदिन मनाने गईं थीं। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
------मंजर देख लगा नहीं बचूंगी

घटना के समय प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टर सुलभा केजी अरोड़ा ने बताया कि आग की भीषणता ऐसी थी कि उन्हें लगा कि वे बच नहीं पाएंगी। कुछ ही मिनटों में आग ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। सुलभा को किसी ने पीछे से धक्का भी दिया। ऊपर की छत भी गिरने लगी थी। सुलभा ने भगवान का शुक्र अदा किया कि उनकी जान बच गई।

 
 

मुंबई हादसे में मृतकों की लिस्ट

1) जीत 49 yrs 2) प्रीत - 36 yrs 3) Tejal 4) शिनाख्त नहीं - 40 yrs 5) प्रमिला 6) विश्व- 23 yrs 7) वीणा - 28 yrs 8) कविता- 36 yrs 9) पारोली- 30 yrs 10) धारिया- 26 yrs 11) मनीषा- 30 yrs 12) याशा- 27 13) शिनाख्त नहीं 14) शिनाख्त नहीं

गंभीर रूप से घायल

1) शेफाली, 2) खुशबू

अन्य घायल

1) रोहण- 22 yrs 2) अभिषेक- 22 yrs 3) दीप - 31 yrs 4) उत्सव- 27 yrs 5) अंकिता - 30 yrs 6) सिद्धार्थ- 24 yrs 7) दिव्या - 24 yrs 8) नेहा- 28 yrs 9) नेह - 20 yrs 10) शंकरा 11) जीत- 21 yrs 12) यश - 22 yrs