आदर्श सोसायटी मामले में पूर्व CM अशोक चव्हाण को मिली बड़ी राहत
22 Dec 2017
457
मुंबई, 22/12/17
आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को बड़ी राहत मिली है। मुंबई उच्च न्यायालय ने अशोक चव्हाण पर मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को खारिज कर दिया। दो दिन में कांग्रेस के लिए दूसरी राहत की खबर है। इससे पहले गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने 2जी घोटाले में सभी आरोपी को बरी कर दिया।
मिलीभगत से हुआ सारा खेल
बता दें कि आदर्श घोटाला 2010 में सामने आया था। शहीदों की पत्नियों, बच्चों और पूर्व सैनिकों के नाम पर बनने वाले इस हाउसिंग सोसायटी में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने नेताओं और नौकरशाहों के साथ मिलीभगत के जरिए मनमाने तरीके से फ्लैट का आवंटन कराया। इसके लिए सभी तरह के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।