नमकीन की फैक्ट्री में आग लगने के कारण 12 लोगों की हुई मौत
18 Dec 2017
517
18/12/17
संवाददाता, मुंबई
सोमवार तड़के शहर के साकीनाका इलाके में एक नमकीन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के अंदर सो रहे 12 कारीगर आग की चपेट में आ गए और सभी की जलने से मौत हो गई। घटना पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड़ ने कई घंटों की मशकत के बाद दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया, और मलबे की नीचे दबे 12 लोगों को निकालकर राजावाड़ी हास्पिटल में भेज दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही हास्पिटल की तरफ से 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। साकीनाका पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ए. धर्माधिकारी ने बताया कि उनके पास सुबह 4 बजे खैरानी रोड में स्थित भानू फरसान फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। इस हादसे में नमकीन फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, यह लेवल 1 (बहुत भीषण) की आग थी। इसके बाद मौके के लिए 6 फायर इंजन और तीन एम्बुलेंस को रवाना किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर के अंदर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि उसने फैक्ट्री में सो रहे सभी 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक फैक्ट्री के बाहर सो रहे कुछ और लोग भी झुलसे हैं, जिनका इलाज राजावाड़ी हास्पिटल में चल रहा है। फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि, हादसे के वक्त बिल्डिंग में 10 से 15 लोग थे। इनमें से कुछ लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया था, जिनका उपचार मुंबई के राजवाड़ी हास्पिटल किया जा रहा है। गौरलतब है कि इस घटना में 12 लोगों की मत्यू हुई है, जिनके नाम इस प्रकार है।
(१)वसीम सलीम मिर्जा - ६०% जला, (२)भोला - ६०% जला (३)लल्लू- ७०% जला (४)सल्लूभाई उर्फ मनोहर पंडित - ७०% जला (५)राजू यादव - ६०% जला (६)लंबू - ६०% जला (७) नईम सलीम मिर्जा - ६०% जला (८)रामनरेश सोनू गुप्ता -६०% जला (९)गुलाम अली छेदि खान - ८०% जला (१०)जितेंद्र - ८०% जला, दो मुतकों की पूरी तरह झुलसने के कारण पहचान नहीं हो पाई हैं।