गुजरात चुनावी माहौल गरमाया

 15 Dec 2017  468

सट्टा बाजार आगे बढ़ सकती है रकम 

मुंबई, 15 दिसंबर


 गुजरात चुनाव में एक्जिट पोल के बाद सटोरियों ने भी अपनी भविष्यवाणी कर दी है। सट्टा बाजार के अनुसार, भले ही इस बार कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है, लेकिन बीजेपी अपनी विजय पताका फहराने में कामयाब हो जाएगी। दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा सट्टा गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर लगा है। सट्टा बाजार की मानें तो गुजरात में बीजेपी की जीत की पूरी संभावना है। आंकड़ों के अुनसार, बीजेपी की जीत का रेट 50 पैसे है और कांग्रेस के लिए जीत का रेट 2 रुपये है। सटोरियों का कहना है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने जो नोटबंदी, जीएसटी को मुद्दा बनाया उसका कुछ खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि बीजेपी ने आतंकवाद, हिंदुत्व के साथ ही चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात की अस्मिता से जोड़ दिया। सटोरियों का कहना है कि गुजरात चुनाव पर कुल मिलाकर 45 हजार करोड़ तक के दांव लगने की संभावना है। ये रकम आगे जाकर बढ़ भी सकती है।

बदल चुका है रेट

सट्टा बाजार ने आज जो भाव खोले हैं, उसमें भाजपा को ही हॉफेवरेट दिखाया है। उसे अधिकतम 110 सीटें जीतते दिखाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को अधिकतम 75 सीटें हासिल होते दिखाया जा रहा है। तमाम जातिगत आंदोलनों के बाद भी बीजेपी 105 से 110 सीट जीतेगी और कांग्रेस के लिए 70 से 75 सीट का अनुमान है, लेकिन इसके लिए अब रेट बदल चुका है। बीजेपी के 105 से 110 सीटें जीतने की सम्भावना पर एक रुपए के लिए दर 1.50 रुपये है। वहीं अगर कांग्रेस 70 से 75 सीटें जीतती है तो एक रुपए के लिए 1.10 रुपए का रेट है।