राज्य के 3500 विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे
15 Dec 2017
450
--- मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटिल
राज्य के प्रत्येक जिले के 100 विद्यालयों में अर्थात पूरे राज्य में कुल मिलाकर 3500 विद्यालयों में महाराष्ट्र राज्य विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किये जा विचाराधीन है । यह बात मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने लिखित प्रश्न के उत्तर में कही ।
जिला परिषदों के विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम को लागू किये जाने के बारे में सदस्य श्रीमती निर्मला गावित , श्री विजय वडेट्टीवार,असलम शेख, अमिन पटेल, बाळासाहेब थोरात ने यह प्श्न उपस्थित किया था ।
उसका लिखित उत्तर देते हुए मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि प्रत्येक जिले में 100 के हिसाब से पूरे राज्य में कुल मिलाकर 3500 विद्यालयों मेंविद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया जाना विचाराधीन है । यह कार्यक्रम लागू करने के लिए प्रशिक्षण , प्रशिक्षण साहित्य तथा संस्थाओं का चयन करने की निविदा निकाली जाएगी । यह काम अपने अंतिम चरण में है , श्री पाटिल ने कहा ।