ऊर्जा संवर्धन की जानकारी देने वाले चित्ररथ का मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों शुभारंभ

 15 Dec 2017  515

 

मुंबईदि. 15 : ऊर्जा संवर्धन सप्ताह निमित्त तैयार की गई ऊर्जा संवर्धन पुस्तिका तथा महाऊर्जा चित्ररथ का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडढवीस के हाथों किया गया । 

राष्ट्रीय ऊर्जा संवर्धन दिवस के अवसर पर 14 से 20 दिसम्बर की अवधि के लिए 'महाराष्ट्र  ऊर्जा अभिकरण ( महाऊर्जा) की ओर से ऊर्जा संवर्धन सप्ताह  का आयोजन  किया गया है । इस अवसर पर एक पुस्तिका प्रकाशित की गई है । इस पुस्तिका का कक्षा 9 वीं तथा 10वीं के विद्यार्थियों को वितरण किया जाएगा  ।  इस अवसर पर महाऊर्जा की जानकारी देने वाली पुस्तिका,  ऊर्जा संवर्धन विषय पर आधारित  पुस्तिका तथा दिनदर्शिका व दैनंदिनी का प्रकाशन  मुख्यमंत्री  महोदय  के हाथों  संपन्न  हुआ ।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अरविंद सिंह,  महावितरण के व्यवस्थापकीय संचालक श्याम वर्धने महाऊर्जा के व्यवस्थापकीय संचालक  राजाराम माने विभागीय महाव्यवस्थापक सारंग महाजन अतिरिक्त  महासंचालक पुरुषोत्तम जाधव आदि उपस्थित  थे ।

ऊर्जा संवर्धन सप्ताह निमित्त महाऊर्जा की ओर से ऊर्जा संवर्धन की जानकारी  देने वाला चित्र रथ सभी विभागों में घूमेगा । सबी विभागों  में  रोड शो होंगे । इस संबंध में पोस्टर,  जानकारी  देने वाले पत्रक तथा पुस्तिका आदि का वितरण किया जा रहा है   ।