अब तक 43 लाख 16 हजार 768 किसानों की कर्ज माफी मंजूर
14 Dec 2017
481
जब तक प्रत्येक पात्र किसानों को लाभ नहीं मिल जाता, कर्ज माफी योजना शुरू रहेगी
- मुख्यमंत्री
- पुरानी कर्ज माफी योजना में हुई त्रुटियों से बचा गया
- फर्जी खाता धारकों को रोकने में सफलता
मुंबई, दि. 14 : सरकार की वर्ष 2008 की कर्ज माफी योजना में कैग ने आपत्तियां जताई थी। कैग अथवा अन्य माध्यमों से आगे आई त्रूटियों की पुनरावृत्ति मौजूदा कर्ज माफी योजना में न हो। एक भी पात्र किसान कर्ज माफी से वंचित न रहे। फर्जी खाताधारकों योजना के लाभ से रोका जा सके और योजना की पारदर्शिता के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना पर आॅनलाइन अमल किया जा रहा है। इस योजना से 43 लाख 16 हजार 768 किसानों की कर्ज माफी मंजूर हुई है। इसके लिए 20 हजार 734 करोड़ रुपए बैंकों को आवंटित किए गए हैं। आवेदन करनेवाले शेष किसानों के आवेदनों की त्रुटियां दूर करने के बाद उन्हें भी कर्ज माफी दी जाएगी। प्रदेश के सभी पात्र किसानों को लाभ मिलने तक कर्ज माफी योजना प्रभावी और पारदर्शी तरीके से शुरू रहेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में दी।
सत्तारूढ़ दल की ओर से डॉ. अनिल बोंडे, सुनील प्रभु, राजेंद्र पटनी, हर्षवर्धन जाधव आदि ने नियम 293 के तहत किसानों के प्रश्नों पर प्रस्ताव पेश किया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 में दी गई कर्ज माफी में कैग ने 39.43 प्रतिशत मामलों ने अनयिमितता होने का खुलासा किया था। यह अनियमितता तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपए की थी। एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाखों रुपए की कर्ज माफी का लाभ उठाया था। इसे साबित करने के लिए मुख्यमंत्री ने कोल्हापुर जिले के एक परिवार में पिता को 38 लाख रुपए और उसके पुत्र को 9 लाख 11 हजार रुपए की कर्ज माफी मिलने की बात नाम के साथ बताई।
बैंकों और सहकारी समितियां द्वारा भी उन दिनों अनियमितताएं किए जाने की बात संज्ञान में आई थी। यह सब रोकने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना आॅनलाइन अपनाई जा रही है। बावजूद इसके योजना के लाभ के लिए जमीन की मर्यादा नहीं रखी गई है। इस योजना के लिए लगभग 77 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोबारा आवेदन करनेवाले, योजना के लिए पात्र न होनेवाले, आयकर भरनेवाले योजना से कम हो गए हैं। बाकी बचे 69 लाख खातों पर ऋण माफी का काम शुरू किया गया है। इनमें से 43 लाख 16 हजार 768 किसानों की कर्ज माफी मंजूर हुई है। उसके लिए बैंकों में 20 हजार 734 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसमें से 22 लाख 46 हजार किसानों के बैंक खातों में पैसे जमा हो गए हैं। शेष किसानों के खाते में भी पैसे जमा करने की कार्यवाही गति से चल रही है। प्रत्येक पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने तक योजना शुरू रहेगी। जिन किसानों ने आवेदन नहीं किया है और वे पात्र हैं। यैसे किसानों का भी आवेदन भरा कर, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 की कर्ज माफी योजना को लागू करने में 28 महीने लग गए। इसकी तुलना में मौजूदा कर्ज माफी योजना तेज गति और पारदर्शाी तरीके से लागू की जा रही है।