मुंबई महानगरपालिका के उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी

 14 Dec 2017  388

 

 
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड नंबर 21 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की उम्मीदवार प्रतिभा गिरकर ने कांग्रेस की नीलम मधले को हराया है। वह यह चुनाव 7122 वोटों से जीती हैं. इस जीत से बीजेपी का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। 

बता दें कि बीजेपी की शैलजा गिरकर के मृत्यु के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। बीजेपी ने शैलजा की बहु प्रतिभा को ही इस चुनाव में उतरा था। इस चुनाव में प्रतिभा को 9591 वोट मिले. इस उपचुनाव में शिवसेना ने बीजेपी का समर्थन किया था। इस वजह से वहां शिवसेना ने अपना उम्मीदवार नहीं उतरा था।

कांग्रेस ने इस वार्ड से निलम मधाळे को टिकट दिया था. उन्हें 1984 वोट मिले। इस चुनाव में 200 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया. उपचुनाव के लिए 28.75 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में 6 हजार 631 पुरुष और 5 हजार 173 महिलाओं ने मतदान किया था।