मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सभापति और अध्यक्ष का स्वागत
12 Dec 2017
480
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सभापति और अध्यक्ष का स्वागत
नागपुर, दि. 11: राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक निंबालकर और विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने सुबह में पहले सभापति के कार्यालय में जाकर उनका स्वागत किया। बाद में, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्री बागड़े का स्वागत किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने लिया दंगा नियंत्रण दल का जायजा
विधानभवन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गेट पर तैनात दंगा नियंत्रण दल की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने दल और उन्हें मुहैया कराए गए संशाधनों की जानकारी दी। पुलिस आधुनिकीकरण के अंतर्गत दंगा नियंत्रण दल को बॉडी प्रोटेक्टर के उपकरण दिए गए हैं। इन उपकरणों से दंगा अथवा अन्य परिस्थितियों में पुलिस पर पथराव, लाठी और बोतलों के हमले से सुरक्षा मिल सकेगी।