मुंबई, 3 दिसंबर 2017
मुंबई के रेलवे कैंटीन में यात्रियों से चीजों की तय रेट से ज्यादा पैसे वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख को पिछले
कुछ महीनों से मध्य रेल्वे और पश्चिम रेल्वे स्टेशनों पर कैंटीन धारकों द्वारा यात्रियों के साथ हो रहे धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थी। कुछ यात्रियों ने बताया
कि उक्त कैंटिनों पर तय मूल्य से ज्यादा पैसे लिए जाते है। एवंम कई कैन्टीनों पर तय वजन से कम सामग्री भी दी जाती है, और यात्रियों द्वारा दर सूची और शिकायत
पुस्तिका मांगने पर कैंटीन कर्मचारी दर सूची भी नहीं दिखाते है। उक्त संदर्भ में आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत
दर सूची और कैंटीन नियमावली की प्रत मांगा था, जिसके मिलने के बाद आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख पाया कि मध्य रेल्वे और पश्चिम रेल्वे स्टेशनों
पर कैंटीन धारको द्वारा यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। हालांकि इस मामले में कुछ शिकायते भी आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख ने किया था।
परंतु संबंधित शिकायत पर रेलवे विभाग द्वारा कोई करवाई नहीं हुई। अत: आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर
रेलवे कैंटिनों द्वारा की जा रही है धोखाधड़ी को उजगार करने लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग ऑपरेशन में कई मध्य रेल्वे और पश्चिम रेल्वे स्टेशनों पर कैंटीन
पर १५० मि.लि. चाय के बजाय सिर्फ ५० मि.लि. से ९० मि.लि. तक चाय दी जा रही थी। कई रेल्वे स्टेशनों के कैंटिन पर वडापाव के १०/- रूपये लिए गए, जबकि
पश्चिम रेल्वे स्टेशनों के कुछ कैन्टीन पर तय दर सूची के अनुसार ८/- रूपये लिया गया। कुछ रेल्वे स्टेशनों के कैन्टीन पर वडा का वजन ५० ग्राम के बजाय ४० ग्राम
का ही मिला। इसी तरह फाऊंटन कोल्ड्रिंस ३०० मि.लि. के बजाय सिर्फ २०० मि.लि. ही दिया गया, जबकि रेल्वे स्टेशनों के कुछ कैन्टीन पर तय मात्र के अनुसार
३०० मि.ली. फाऊंटन कोल्ड्रिंस दिया, और पोपकोर्न का ७/- रूपये के बजाय १०/- लिया गया। कई आईआरटीसी फ़ूड प्लाजा चर्चगेट पर गए वहां के फ़ूड प्लाजा
पर एक वडा का ११/- रुपया लिया गया तो मुंबई सेंट्रल के फ़ूड प्लाजा पर उसी वडा का २०/- रुपया लिया गया, और रेलवे कैटरिंग नियमावली के अनुसार फ़ूड
प्लाजा में AC होना अनिवार्य है। परंतु चर्चगेट के फ़ूड प्लाजा में AC ही नहीं है, और मुंबई सेंट्रल के फ़ूड प्लाजा में AC था परन्तु बंद था। फ़ूड प्लाजा में सुविधा के
नाम पर ज्यादा कीमत तो चुकाते है। मगर फ़ूड प्लाजा वाले सही सुविधा नहीं देते है।
अनु. क्र. स्टेशन का नाम प्लेटफार्म क्र. ठेकेदार का नाम सामग्री लिया गया मूल्य दरसूची उपलब्धता शिकायत पुस्तिका दी गयी मात्रा. VIDEO तय दरसूची टिपण्णी
1 चर्चगेट बुकिग क्षेत्र आईआरटीसी फ़ूड प्लाजा वडा 11/-नहीं नहीं 08:49 10/ अधिक मूल्य AC बंद और मात्रा कम
2 चर्चगेट बुकिग क्षेत्र आईआरटी सी फ़ूड प्लाजा फाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/- नहीं नहीं 200ML08:49 10/ मात्रा कम
3 चर्चगेट बुकिग क्षेत्र प रे. विभागीय कैटरिंग वडा पाव 10/- NO. NO.01:40 8/- अधिक मूल्य
4 मरीन लाइंस 1 युनिक एंटरप्राइज फाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/-नहीं नहीं 200ML 05:55 10/-मात्रा कम
5 मुंबई सेंट्रल 3एस एस ऍफ़ & कॉम्पनीफाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/-नहीं.नहीं 200ML 04:50 10/-मात्रा कम
6 मुंबई सेंट्रल आईआरटीसी फ़ूड प्लाजा वडा 20/- नहीं नहीं 80GM 11:59अधिक मूल्य AC बंद और मात्रा कम
7 एलफिस्टन रोड 1भरत गणपतराव फाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/-नहीं नहीं 200ML05:0110/-मात्रा कम
8 एलफिस्टन रोड 1भगवत चंद्रसेन चाय 5/- नहीं नहीं 90ML 07:565/-मात्रा कम
9 दादर प. रे. 2मार्कनदस नर्होना & सन्सफाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/-नहीं नहीं 200ML02:0710/-मात्रा कम
10कुर्ला 7ज्ञानदास भाई & सन्सवड़ापाव 9/-नहीं नहीं 12:408/-अधिक मूल्य
11 कुर्ला 3 चंटूलाल & सन्स फाऊंटन कोल्ड्रिंस 10/300 ML01:3910/-मात्रा बराबर
12 सायन 2 वज़िरानी & सन्सचाय 5/-नहीं नहीं 70ML मात्रा कम
13 माटुंगा 1चंटूलाल & सन्स चाय 5/-नहीं नहीं 70ML03:355/-मात्रा कम
14 दादर म.रे. 2 प्रदीप चाय शॉप डीप चाय 7/-नहीं नहीं 90ML 04:327/-मात्रा कम
15
परेल
1
फतेहचंद & कॉम्पनी
वड़ापाव
10/-
नहीं
नहीं
02:55
8/-
अधिक मूल्य
16
करी रोड
1
शीतल & कॉम्पनी
चाय
5/-
नहीं
नहीं
50ML
03:21
5/-
मात्रा कम
17
सीएसटी
1
साईं सागर फ़ास्ट फ़ूड
वड़ापाव
10/-
नहीं
नहीं
40 ग्राम वडा
03:33:00 & 03:50
8-/
अधिक मूल्य, कम मात्रा
आरटीआई कार्यकर्त्ता शकील अहमद शेख ने रेलवे मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखकर मध्य रेल्वे और पश्चिम रेल्वे स्टेशनों पर कैन्टीन धारको द्वारा यात्रियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले ठेकेदार का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द और दोषियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर करवाई की माग की है. और समय पर समय पर कैंटीन की जांच की जाये. शिकायत हेतु टोल फ्री संपर्क प्रणाली की व्यवस्था की जाए ऐसी भी मांग की है . ताकि भविष्य में यात्रियों के साथ धोखाधड़ी जैसी घटना न हो.
शकील अहमद शेख