मानखुर्द- शिवाजी नगर के फर्जी डॉक्टर अपने क्लिनिक बन्द करें -अबू आसिम आजमी
20 Nov 2017
523
आजमी ने फर्जी डॉक्टरों को एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
फर्जी डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बन्द करें -आजमी
मुंबई, 15/11/2017
मानखुर्द शिवाजी नगर में एक फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस घटना को मानखुर्द शिवाजी नगर के विधायक अबू आसिम आजमी ने गंभीरता से लिया है और उन्होंने मानखुर्द शिवाजी नगर के तमाम ऐसे फर्जी डॉक्टरों( जिनके पास योग्य मेडिकल डिग्री नही है) से आहवान किया है कि वो तत्काल अपना क्लिनिक बन्द कर दें ।आजमी ने सख्त लहजे में इलाके के सभी फर्जी डॉक्टरों को चेतावनी दी है और कहा है कि एक हफ्ते के अंदर सभी फर्जी डॉक्टर अपने अपने क्लिनिक बन्द कर दें नही तो उनके खिलाफ मुहिम चलाएंगे और सभी को क्लिनिक बन्द करने पर मजबूर कर देंगे ।आजमी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अदालत में याचिका भी दाख़िल करेंगे ।आजमी ने मानखुर्द शिवाजी नगर के तमाम ऐसे डॉक्टरों जो बिना किसी योग्य डिग्री के क्लिनिक खोल कर बैठे हैं और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं से आह्वान किया है वो गरीब जनता के जीवन से खिलवाड़ करना बंद कर दे नही तो उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और तब उन्हें अपना क्लिनिक बन्द करना होगा ।आजमी ने कहा कि मानखुर्द शिवाजी नगर में गरीब जनता काफी अधिक संख्या में रहती ।उनकी गरीबी का फायदा उठाकर यहां फर्जी डाक्टरों का धंधा फल फूल रहा है,लेकिन अब यह नही चलेगा ।आजमी ने मीडिया सहित तमाम माध्यमों से फर्जी डॉक्टरों से तत्काल बिना किसी देरी के क्लिनिक बन्द करने को कहा है ।बता दें कि देवनार में डॉक्टर शाहबाज आलम जो मात्र 12 पास है क्लिनिक चलाता था ।उसने प्रदीप जाधव नामक एक 25 वर्षीय युवक को गलत इंजेक्शन दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई । हालांकि इस मामले में देवनार पुलिस ने आरोपी डाक्टर शाहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप की मौत के बाद मानखुर्द शिवाजी नगर में कई फर्जी क्लिनिक के बारे में पता चला है । यही कारण है कि विधायक अबू आसिम आजमी ने घटना को गंभीरता से लिया है और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मुहिम छेड़ने की घोषण की है ।