महाराष्ट्र में 2400 पोस्टमैन की नियुक्ति में हुआ घोटाला

 20 Nov 2017  499

मुंबई, 13/11/2017


 महाराष्ट्र समेत गोवा में भी भारतीय डाक विभाग में 2,400 पोस्टमैन की निर्युिक्त के घोटाले का खुलासा हुआ है। इसके साक्ष्य मिलने कि साथ ही विजिलेंस विभाग ने इस मामले का खुलासा किया है। घोटाले की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई है, जिसके बाद पुलिसि ने मनिपाल टेक्नॉलजी लिमिटेड (एमटीएल) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। दरअसल, इस कंपनी को 2015 में डाक विभाग में पोस्टमैन की निुयुक्ति कराने को लेकर टेंडर दिया गया था। इस टेंडर में उन्हें पोस्टमैन के साथ ही मेल गार्ड की नियुक्ति का भी जिम्मा दिया गया था। पुलिस ने यह एफआईआर मुंबई असिस्टेंट पोस्ट मास्टर जनरल की शिकायत पर दर्ज की है।

गिरफ्तारी पूर्व जमानत से इनकार

इस घोटाले में पीवी माल्या का नाम सामने आ रहा है। मुंबई उच्च न्यायाल में इस घोटाले को लेकर सुनवाई शुरू हो रही है। इसमें जस्टिस एएम बदर ने आरोपी माल्या को गिरफ्तारी पूर्व जमानत देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला न्यायालय ने 3 नवंबर को सुनाया था।