कांग्रेस उपाध्यक्ष पर फिदा मॉडल ----

 18 Nov 2017  613
राहुल इज माय फ्यूचर हस्बैंड - निशा 
 
मुंबई, 12/11/2017


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना 'फ्यूचर हस्बैंड' बता कर मुंबई की एक मॉडल ने नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, इस संबंध में मॉडल की राहुल से कभी बात हुई है कि नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
     राहुल को अपना भविष्य का पति होने का दावा करने वाली मॉडल निशा यादव अपनी 'बोल्ड' तस्वीरों को लेकर खासी चर्चा बटोर चुकी हैं। कई बार अपनी बोल्ड फोटो को लेकर पूनम पांडेय को मीलों पछाड़ चुकी बॉलीवुड मॉडल निशा यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल में लिखा है कि 'वे राहुल गांधी से बहुत प्यार करती हैं। प्रत्येक लड़की उनकी पत्नी बनने के सपने देखती है।' निशा ने दावा किया है कि वे अकेली लड़की हैं जिसमें राहुल गांधी की पत्नी बनने की सारी योग्यताएं हैं।' फिलहाल निशा यादव एंड टीवी में जारी सीरियल 'अग्निफेरा' में काम कर रही हैं। 
निशा यादव को फेसबुक और ट्वीटर में बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है। निशा ने गुजरात चुनावों में राहुल की व्यस्तता पर कहा है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस गुजरात चुनाव में जीत हासिल करेगी।