बीजेपी पर शिवसेना का बड़ा हमला, 'घोटालेबाज बीजेपी’ टाइटल से निकाली बुकलेट
07 Nov 2017
439
शिवसेना भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने जिलाध्यक्षों को किया संबोधित
02 नवबंर 2017
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार के तीन साल पुरे होने पर शिवसेना ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। शिवसेना ने घोटालेबाज बीजेपी नाम से 56 पेज की बुकलेट निकाली है। इस बुकलेट में बीजेपी के 10 मंत्रियों की फोटो और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है। ये बुकलेट्स गुरुवार को शिवसेना भवन में बांटी गईं, जहां एक कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सेनी के जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। ‘घोटालेबाज बीजेपी’ टाइटल वाली इस बुकलेट में बीजेपी के राज में हुए भ्रष्टाचार के मामलों के अलावा उन मंत्रियों का भी जिक्र है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। नेताओं का यह कहना है कि ये बुकलेट शिवसेना की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं बांटी गई थीं, जबकि एक जिला प्रमुख ने कहा कि हम बीजेपी के घोटालों को जनता तक ले जाएंगे।
घोटालेबाजों और भ्रष्टचार वालों की है सरकार : शिवसेना
एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार सत्ता में अपने तीन साल मना रही है, लेकिन वास्तविकता में यह सरकार केवल घोटालों और भ्रष्टाचार की है। इतने सारे घोटाले हुए हैं, शक्तिशाली मंत्री जांच के दायरे में हैं और पूछताछ का सामना कर रहे हैं। हम यह बात लोगों तक लेकर जाएंगे। वैसे भी लोग बीजेपी और इसके भ्रष्ट व्यवहार से तंग आ गए हैं। बुकलेट से जुड़े सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि हमें नहीं लगता कि शिवसेना की बुकलेट किसी कमेंट के लायक है। बेहतर होगा अगर शिवसेना बीएमसी में होने वाले सड़क घोटाले, नाला-सफाई घोटाले जैसे घोटालों को रोकने का काम करें।