मुंबई के चार स्थलों को मिला यूनेस्को का सांस्कृतिक धरोहर पुरस्कार

 07 Nov 2017  515
नई दिल्ली, 2 नवम्बर :  1 नवंबर  को यूनेस्को  ने अपने सांस्कृतिक विरासत सम्मानों की घोषणा की । ये पुरस्कार  सांस्कृतिक  धरोहर के संवर्धन के लिए दिये जाते हैं । आज यूनेस्को ने एशिया पॅसीफिक पुरस्कारों की घोषणा की । भारत के चार स्थलों का समावेश इन पुरस्कारों में किया खया है । इनमें से चार स्थल मुंबई  के है ।
मुंबई के जिन चार स्थलों को सांस्कृतिक  विरासत का पुरस्कार  मिला है वे हैं - 1) क्राइस्त चर्च (भायखला) (Christ Church), 2) रॉयल बॉम्बे ऑपेरा हाउस,  तथा बोमोनजी होरमर्जी वाडिया फाउंटेन एंड क्लॉक टावर और 2) वेलिंग्टन फाउंटेन एंड क्लॉक टावर को विशेष उल्लेखनीय  पुरस्कार  दिया गया है ।
इसके साथ ही भारत के अन्य तीन स्थलों में १) श्री. रंगनाथस्वामी मंदिर (श्रीरंगम, तामिळनाडू) 2) गोहड फोर्ट (मध्यप्रदेश) 3) हवेली धर्मपुरा (दिल्ली) शामिल हैं ।
यूनेस्को द्वारा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को यह सम्मान दिया जाता है ताकि उनका रख रखाव और अच्छा हो सके । यह सम्मान  प्रति वर्ष दिया जाता है ।