भवन निर्माण व्यवसाय मुंबई का नवनिर्माण करने मेंसक्षम - मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस

 07 Nov 2017  447
 
मुंबई  , दि. 2 : भवन निर्माण व्यवसाय क्षेत्र  ने मुंबई के निर्माण में बहुमूल्य  योगदान किया है । भविष्य में भी मुंबई का नवनिर्माण करने की क्षमता भवन निर्माण व्यवसाय क्षेत्र में है । भवन निर्माण व्यवसाय तथा मुंबई महानगर पालिका हाथ में हाथ मिलाकर काम करें और सरकार का सहयोग हो तो मुंबई का नवनिर्माण हो सकता है, इकॉनॉमिक टाइम्स आयोजित एस - टेक 2017, वास्तुशास्त्र कला तथा अभियांत्रिकी क्षेत्र की प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा। 
जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन, म न पा आयुक्त अजोय मेहता, इंटरनेशनल ट्रेड एक्झीबिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क शास्वत, सॅमसंग कॉर्पोरेशन, लार्सन एंड टुब्रो आदि कंपनियों  के वरिष्ठ अधिकारी, मुंबई के मशहूर भवन निर्माता व्यवसायी इस अवसर पर उपस्थित थे । मुख्यमंत्री ने इस तरह की प्रदर्शनी का महत्व बताते हुए कहा कि विश्व भर में भवन निर्माण व्यवसाय क्षेत्र में हो रहे नवीन परिवर्तनों की जानकारी  सबको मिलनी चाहिए  ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सौ से अधिक  स्मार्ट शसरों का निर्माण होना है । इसके लिए अधिक से अधिक नयी कल्पनाओं की आवश्यकता  है । ऐसा नियोजन किया गया है स्मार्ट शहरों से सभी घटकों की आवश्यकताएं पूरी हो सकें । मूल्य का पूरा प्रतिफल मिले तथा लोगों के छीवन स्तर में सूधार हो , ऐसा तंत्र ज्ञान उपलब्ध  होना चाहिए । राज्य सरकार इसके लिए मूलभूत सुविधाओं का निर्माण करने के लिए प्रयत्नशील है । इसके लिए भवन निर्माण क्षेत्र  का सहयोग  मिलना आवश्यक  है । उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट  के अनुसार आधारभूत प्रकल्पों के निर्माण में महाराष्ट्र देश में अग्रिम है । 5 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के 1 हजार से अधिक आधारभूत विकास योजनाओं पर महाराष्ट्र में काम चल रहा है । ड्वाईश बैंक की रिपोर्ट  के अनुसार 30 मिलियन डाॅलर से अधिक तथा देश भर के 50 प्रतिशत से अधिक योजनाएँ महाराष्ट्र  में चल रही हैं । मुंबई में 140 कि मी का मेट्रो का काम चल रहा है । 258 कि मी का मेट्रो का काम और होना है ।  वर्ष  2022 तक सर्वसामान्य जनता का जीवन सुगम होगा। ट्रांस हार्बर लिंक का काम आगामी दो महीने में शुरू होगा। कोस्टल रोड के काम के लिए भी कार्यवाही चल रही है । बांद्रा - वर्सोवा सी लिंक के काम के लिए लेटर ऑफ एग्रीमेंट अगले चार महीने में शुरू होगा। रो- रो सेवा शुरू करने की अनुमति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। पूर्वी तट पर जल परिवहन सेवा भी शुरू होने वाली है । मुंबई शहर के विकास की योजना शीघ्र तैयार कर ली जाएगी। महापालिका की इस संबंध में अनुमति शीघ्र मिलने के लिए प्रयास जारी हैं । सरकार की अनुमति भी शीघ्र मिल जाएगी । मुंबई में कम कीमत में घर उपलब्ध  करवाने की योजना भी शुरू होगी ।