सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारी उपलब्धता के लिए

 06 Nov 2017  521

 

अब डायल करें 104 क्रमांक

- स्वास्थ्य मंत्री डॉ दीपक सावंत

मुंबई,  दि. 31 : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण व उपजिला अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारी की उपस्थित न होने की अवस्था में रोगी के रिश्तेदार आरोग्य सलाह संपर्क केंद्र के 104 क्रमांक  पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे । केंद्र के माध्यम से संबंधित चिकित्सा अधिकारी को तत्काल उपस्थित होने की सूचना दी जाएगी । यह सेवा 1 नवंबर से पूरे राज्य में शुरू होगी ऐसी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ दीपक सावंत ने दी । सरकारी अस्पतालों में गंभीर रोगी इलाज के लिए आते हैं । चिकित्सा अधिकारी के उपलब्ध  न होने की स्थित में रोगियों को असुविधा होती है और समय पर इलाज नहीं मिल पाता । रोगी के रिश्तेदारों को समझ नहीं आता कि वे किससे संपर्क करें । इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री क्रमांक 104 की सेवा शुरू की है । आरोग्य सलाह केंद्र में शिकायत दर्ज होने पर रोगी के रिश्तेदारों को चिकित्सा अधिकारी की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी । साथ ही संबंधित चिकित्सा अधिकारी को तत्काल उपस्थित होकर रोगी को उपचार देने की व्यवस्था  की जाएगी । चिकित्सा अधिकारी की उपलब्धता न होने की स्थिति  में ताल्लुका चिकित्सा अधिकारी तथा इसके बाद जिला चिकित्सा अधिकारी को शिकायत का समाधान करने को कहा जाएगा । आपातकाल स्थिति में रोगी के लिए पहला आधा घंटा महत्वपूर्ण समय  ( Golden Hours ) होता है जिसमें तत्काल चिकित्सा मिलने पर रोगी की जान बचायी जा सकती है । इससे मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है । साथ ही सार्वजनिक चिकित्सा सेवाओं पर रोगीयों का विश्वास  कायम होने में मदद मिलेगी । ऐसा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ।

इस सेवा के शुरू होने से चिकित्सा अधिकारी तत्काल उपलब्ध  हो सकेगा । यदि संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रशिक्षण अथवा अथवा किसी बैठक में शामिल होने को गया हुआ है तो भी ऐसी स्थिति  में रोगी को निकटतम दूसरे स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा सकेगा जहाँ  चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध होगा । ग्रामीण  व उप जिला चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा अधिकारी/  आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी  उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक से तत्काल  संपर्क  किया जाएगाउसके बाद जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक से शिकायत का समाधान करने को कहा जाएगा । यदि किसी स्थान पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी  बिना किसी पूर्व  सूचना के अनुपस्थित है और जिसके चलते रोगी को समय पर उपचार नही पा रहा है तो ऐसी स्थिति  में संबंधित  चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध  प्रशासकीय  कार्रवाई की जाएगी ऐसी जानी स्वास्थ्य मंत्री ने दी ।