श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात

 06 Nov 2017  414

 

मुंबई,  दि. 31 :  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने मंगलवार 31 अक्टूबर सरकारी निवास वर्षा में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मुलाकात किया। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राजपक्षे ने औरंगाबाद में अजंता व वेरूल  का भ्रमण किया । इसकी जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी । उन्होंने कहा कि ये गुफाएँ शिल्पकला के अद्भुत नमूने हैं । इन्हें देखने के लिए श्रीलंका के बहुत से नागरिक आते हैं । इन नागरिकों को वहाँ  पुष्पहार अर्पित करने की सुविधा मिले ऐसा निवेदन
राजपक्षे ने मुख्यमंत्री से किया। 
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि  राजपक्षे के निवेदन के अनुरूप अजंता में सुविधा प्रदान की जाएगी ।  उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका ने काफी प्रगति की है, जिससे हम प्रभावित हैं ।